Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

Kurukshetra- आदिबद्री डैम: हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्री के बीच 21 जनवरी 2022 को होंगे एमओयू पर हस्ताक्षर

आदि बद्री में डैम का निर्माण करने के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा एमओयू - धुम्मन सिंह किरमच


कुरुक्षेत्र NEWS। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि हिमाचल व हरियाणा प्रदेश की सरकारों के द्वारा आदिबद्री में डैम के निर्माण को लेकर दोनों राज्यों हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 21 जनवरी 2022 को एमओयू पर हस्ताक्षर कर स्वीकृति देंगे।

उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच वीरवार को इस इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सदस्यों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। संबंधित विभागों के अधिकारियों की विभिन्न कार्यों को लेकर ड्यूटी लगाई गई। अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए और तैयारियों को लेकर सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। आदिबद्री में डैम बनने से क्षेत्र को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति से जुड़ी सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने की परियोजना के लिए बेहतर तालमेल से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ-साथ सभी गणमान्य व्यक्तियों ने आदिबद्री नारायण मंदिर व श्री केदारनाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस प्राचीन धरोहर को पुनर्जीवित करने का प्रकल्प लिया है। हरियाणा प्रदेश में सरस्वती नदी में जल प्रवाह की कार्य योजना पर काम किया जा रहा है। यह परियोजना जल संरक्षण, सिंचाई, पेयजल के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। क्षेत्र के किसानों ने सरस्वती नदी के रास्ते में आने वाली जमीन की स्वीकृति देने के साथ-साथ ने कुछ किसानों ने भूमि दान भी की है। हरियाणा सरकार सरस्वती नदी में जल प्रवाह करने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। निर्धारित समय पर सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। 

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के विशेष एचओडी विजेंद्र सिंह, एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बीएस नेहरा, एसई अरविंद कौशिक, एक्सईएन नितिन भट्ट, एक्सईएन समीर शर्मा, एक्सईएन जसबीर सिंह, तहसीलदार चेतना चौधरी, एसडीओ नितिन गर्ग, एसडीओ रविन्द्र, एसडीओ दीपक, एसडीओ सतीश नैन, वन विभाग से कमल, पटवारी संजय कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

और ये भी पढ़ें.. 

Chandigarh

गांवों के विकास में लाई जाए तेजी : बबली

Chandigarh

गुहला-चीका क्षेत्र की बदलेगी सूरत, निर्माण के लिए भूमि खरीद को मंजूरी

HARYANA

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब 11 जिले रेड जोन में - 6 बजे बंद होंगे बाजार 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads